क्यों ये चीज़े फ्रिज में  रखने से बन जाती हैं नुकसानदायक..

27 Jun 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

आमतौर पर फ्रिज का इस्तेमाल चीज़ों को स्टोर करने के लिए होता है. ऐसा करने से चीज़े लंबे समय तक फ्रेश बनीं रहती है.

(Photo Credit: unsplash)

लेकिन हर चीज़ को फ्रिज में रखना ठीक नहीं होता है. कुछ चीज़े ऐसी होती है, जो फ्रिज में रखने से सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाती हैं.

(Photo Credit: unsplash)

आलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च चीनी में बदल जाता है, जिससे इसका स्वाद मीठा हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

फ्रिज में रखा आलू पकने पर केमिकल बनने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें.

(Photo Credit: unsplash)

प्याज फ्रिज की नमी से जल्दी नरम और खराब होने लगता है. कटे हुए प्याज को छोड़कर पूरे प्याज को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती.

(Photo Credit: unsplash)

लहसुन फ्रिज में रखने से जल्दी स्प्राउट हो सकता है, जिससे इसका स्वाद बदल जाता है. लहसुन ज्यादा नमी में फफूंदी भी पकड़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

ब्रेड फ्रिज में रखने से जल्दी सूखकर सख्त हो जाती है.  फ्रिज की ठंडी हवा ब्रेड को बासी बना देती है, जिससे उसका स्वाद और नरमी कम हो जाती है.

(Photo Credit: unsplash)

इन चीजों को फ्रिज में रखने से उनकी नेचुरल खुशबू और स्वाद पर असर पड़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

आलू, प्याज और लहसुन को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें, जबकि ब्रेड को रूम टेंपरेचर पर  एयरटाइट डिब्बे में रखना बेहतर होता है.

(Photo Credit: unsplash)