वजन घटाना चाहते हैं, तो भूलकर भी न खाएं ये 5 सुपरफूड, वरना...

आजकल फिट रहने और वजन कम करने के लिए लोग सुपरफूड का सहारा लेते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हेल्दी माने जाने वाले सुपरफूड भी आपके वजन घटाने के लक्ष्य में बाधा बन सकते हैं?

आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड के बारे में, जिनका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए.

एवोकाडो एवोकाडो में हेल्दी फैट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल और त्वचा के लिए अच्छा है.

नट बटर पीनट बटर या बादाम बटर प्रोटीन और विटामिन E का अच्छा स्रोत है. लेकिन दो चम्मच में ही करीब 190 कैलोरी होती है. अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा लगा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है.

ड्राई फ्रूट्स किशमिश, खजूर और सूखे खुबानी जैसे ड्राई फ्रूट्स में पानी नहीं होता, जिससे इनमें शुगर और कैलोरी अधिक होती है. इन्हें ज्यादा खाने से पेट नहीं भरता, लेकिन कैलोरी काफी बढ़ जाती है.

ग्रेनोला ग्रेनोला को फिटनेस फूड माना जाता है, लेकिन इसमें शहद, तेल और चीनी होती है. आधा कप ग्रेनोला में ही 250 से ज्यादा कैलोरी हो सकती है, जो वजन घटाने वालों के लिए ज्यादा है.

नारियल तेल नारियल तेल में MCTs होते हैं, लेकिन एक चम्मच में लगभग 120 कैलोरी होती है. इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी डाइट में अतिरिक्त कैलोरी जोड़ सकता है.