7 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
हम रोज किचन में जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कुछ धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
कई बार ये चीजें बिना तुरंत असर दिखाए शरीर पर खराब प्रभाव डालती रहती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
पुराने और खरोंच वाले नॉन-स्टिक पैन ज्यादा गर्म होने पर नुकसानदायक गैस छोड़ सकते हैं. इसलिए अगर पैन की कोटिंग उतरने लगे तो उसे बदल देना बेहतर माना जाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
प्लास्टिक के डिब्बों में गर्म खाना रखने से केमिकल खाने में मिल सकते हैं. खासकर माइक्रोवेव में प्लास्टिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
(Photo Credit: Unsplash)
बार-बार इस्तेमाल किया गया रिफाइंड तेल ज्यादा गर्म होने पर इसमें ट्रांस फैट बनने का खतरा बढ़ जाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
बाजार में मिलने वाले कुछ पैकेज्ड मसालों में रंग और प्रिजरवेटिव मिलाए जाते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
एल्यूमिनियम फॉयल में गर्म या खट्टा खाना पैक करना सही नहीं माना जाता. इससे धातु खाने में मिल सकती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
किचन को सिर्फ साफ रखना ही काफी नहीं, इस्तेमाल की चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है. छोटी-छोटी सावधानियां आपको कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती हैं.