24 Aug 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
आयरन की कमी शरीर में धीरे-धीरे असर डालती है और कई बार लोग इसके संकेतों को सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
लगातार थकान से लेकर बाल झड़ने और चक्कर आने तक, शरीर कई तरह से आयरन की कमी का संकेत दे सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
पर्याप्त आराम के बाद भी हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना आयरन की कमी का संकेत हो सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो सकता है. ऐसे में चेहरा और आंखों की पलकों के अंदर का हिस्सा सामान्य से ज्यादा फीका नजर आ सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ा चलने जैसी सामान्य गतिविधि में भी जल्दी सांस फूलना आयरन की कमी से जुड़ा हो सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अचानक या सामान्य से ज्यादा हेयर फॉल होने पर भी शरीर में आयरन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए.
(Photo Credit: Unsplash)
आयरन की कमी में नाखून कमजोर होकर जल्दी टूट सकते हैं. कुछ मामलों में नाखून चम्मच की तरह अंदर की ओर मुड़ने भी लगते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
बार-बार सिरदर्द, चक्कर या हल्का-हल्का सिर घूमने जैसा महसूस होना भी आयरन की कमी से जुड़ा हो सकता है.