बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये 8 सुपरफूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर

(Photos Credit: Social Media)

बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता है, लेकिन संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी है.

अगर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखना चाहते हैं, तो डाइट में ये 8 सुपरफूड्स जरूर शामिल करें.

हल्दी हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

अदरक अदरक सर्दी, खांसी और गले की खराश से राहत दिलाने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है.

लहसुन लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं.

दही दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. दिन में ताजा दही सीमित मात्रा में खाएं.

मौसमी फल अनार, सेब, नाशपाती और जामुन जैसे फल विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां अच्छी तरह धोकर और पकाकर पालक, मेथी और अन्य हरी सब्जियां खाएं. इनमें आयरन और जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं.

सूखे मेवे और बीज बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और मिनरल्स देते हैं.