अभी बाजार में बेर खूब मिल रहा है. बेर को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है.
बेर में प्रोटीन, विटामिन सी, बी12, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं.
बेर में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
बेर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में भी मददगार होता है.
बेर को खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. इससे मौसमी बीमारियां आपके पास तक नहीं फटकेंगी.
मोटापा कम करने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं. बेर में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है.
बेर को खाकर आप मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही ये मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
बेर का सेवन कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. बेर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाले निशानों को रोकने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं.
हार्ट को हेल्दी रखने और जोखिमों से बचाने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं. बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है.