डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स

Photo Credit: Social Media

डायबिटीज में सही खानपान ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से मैनेज करने में अहम भूमिका निभाता है. यहां आप जान सकते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से फूड्स फायदेमंद होते हैं.

डायबिटीज के मरीजों को अपने भोजन में साबुत अनाज शामिल करना चाहिए. ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, रागी आदि का सेवन करना चाहिए.

डायबिटीज के मरीजों को दालें और बीन्स का सेवन करना चाहिए. राजमा, चना, लोबिया, मसूर और मूंग में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है.

डायबिटीज के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों, चौलाई आदि का सेवन करना चाहिए.

डायबिटीज के मरीजों को बादाम, अखरोट, पिस्ता और मूंगफली का सेवन करना चाहिए लेकिन मात्रा सीमित रखना चाहिए.

डायबिटीज के मरीजों को अलसी के बीज, चिया सीड्स, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज का सेवन करना चाहिए.

बिना चीनी वाला सादा दही डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं.

डायबिटीज के मरीज सेब, अमरूद, नाशपाती, संतरा, जामुन और बेरीज जैसे फल सीमित मात्रा में खा सकते हैं.

करेला लंबे समय से डायबिटीज से जुड़े घरेलू उपायों में शामिल रहा है. इसे भी खा सकते हैं. 

Read Next