(Photo Credit: Pixabay and Pexels)
करेला खाने में भले ही कड़वा लगता है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है.
करेला में मौजूद आयरन, विटामिन सी, जिंक, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
करेला में औषधीय गुण पाए जाते हैं. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है. यह प्राकृतिक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है.
ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करने के लिए आप अपनी डाइट में करेले का जूस शामिल कर सकते हैं या उबला हुआ करेला भी खा सकते हैं.
करेला में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है.
आयुर्वेद में करेला का उपयोग पाचन संबंधी समस्या को कम करने के लिए औषधि के रूप में किया जाता है. यह आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है.
करेले में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. इससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं.
करेला वजन घटाने में भी मदद करता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर बहुत ज्यादा होता है. फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है.
करेला विटामिन ए का समृद्ध स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.