ब्लड शुगर कंट्रोल करना है तो जामुन खाएं या नहीं?

(Photos Credit- Unsplash)

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर यह चिंता रहती है कि कौन-से फल खाएं और कौन-से नहीं.

ऐसे में जामुन एक ऐसा फल है, जिसे डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना जाता है.

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, यानी इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता.

जामुन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं.

आयुर्वेद में भी जामुन और उसके बीजों का उपयोग मधुमेह प्रबंधन के लिए किया जाता रहा है.

इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज के मरीज जामुन असीमित मात्रा में खा सकते हैं.

आमतौर पर एक बार में 8-10 जामुन खाना सुरक्षित माना जाता है.

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन बेहतर बनाता है.