15 Apr 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media)
(Photo Credit: Social media)
नींबू में विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन ई, थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन और फोलेट जैसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों का शिकार होने से बचा सकते हैं.
(Photo Credit: Social media)
गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. चिलचिलाती गर्मी में एक गिलास ठंडा नींबू पानी अंदर से बाहर तक ठंडक से भर देता है.
(Photo Credit: Social media)
नींबू पानी गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने का एक बेहतरीन तरीका है. यह शरीर में पसीने की वजह से कम हुए तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.
(Photo Credit: Social media)
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचक रसों को एक्टिव करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है. साथ ही अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
(Photo Credit: Social media)
नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद कर सकते हैं.
(Photo Credit: Social media)
नींबू में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है.
(Photo Credit: Social media)
नींबू पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.
(Photo Credit: Social media)
नींबू पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद कर सकता है और शरीर को स्वस्थ बना सकता है.
(Photo Credit: Social media)
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड pH और पेशाब की मात्रा को बढ़ा देता है. इससे गुर्दे की पथरी का खतरा कम हो जाता है.