बुखार से पहले दिखना शुरू हो जाते हैं ये लक्षण

(Photos Credit: Unsplash)

बुखार अचानक नहीं आता. शरीर पहले ही कई छोटे-छोटे संकेत देने लगता है.

इन शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है. समय पर ध्यान देने से इलाज जल्दी शुरू हो सकता है.

हर बुखार के पीछे अलग कारण हो सकता है. इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है.

बार-बार ठंड लगना या कंपकंपी महसूस होना. यह शरीर का तापमान बढ़ने का शुरुआती संकेत हो सकता है.

थकान और शरीर में दर्द महसूस होना. बिना ज्यादा काम किए भी कमजोरी लग सकती है.

सिरदर्द और आंखों में भारीपन होना. ये लक्षण कई बार बुखार आने से पहले दिखाई देते हैं.

भूख कम लगना और सुस्ती महसूस होना. शरीर संक्रमण से लड़ने की तैयारी में ऊर्जा बचाने लगता है.

गले में खराश या हल्की खांसी शुरू होना. वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण का संकेत हो सकता है.

शरीर का तापमान बढ़ता लगे तो तुरंत जांच करें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें.

पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें. लक्षण बढ़ने या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.

Read Next