24 August 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
सबसे पहले एक तारीख तय करें. खुद से तय करें कि उस दिन के बाद सिगरेट नहीं पीनी है. अपने परिवार और दोस्तों को भी यह बात बताएं. इससे आपको उनका साथ मिल सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
आप सिगरेट क्यों छोड़ना चाहते हैं, इसकी वजह साफ रखें. जब भी तलब लगे, खुद को याद दिलाएं कि आपने यह फैसला क्यों लिया है.
(Photo Credit: unsplash)
चाय, कॉफी, तनाव या कुछ खास दोस्तों के साथ बैठने पर अगर सिगरेट पीने का मन करता है, तो ऐसे समय और जगह से कुछ दिन दूरी बनाने की कोशिश करें.
(Photo Credit: unsplash)
सिगरेट पीने की इच्छा होने पर तुरंत सिगरेट न लें. एक गिलास पानी पिएं और कुछ देर इंतजार करें. ध्यान दूसरी तरफ लगाने की कोशिश करें.
(Photo Credit: unsplash)
जब सिगरेट की तलब लगे तो च्यूइंग गम चबाना एक आसान विकल्प हो सकता है. इससे आपका ध्यान कुछ समय के लिए सिगरेट से हट सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
हल्की एक्सरसाइज, योग या तेज चाल से पैदल चलना तनाव कम करने में मदद कर सकता है. रोज कुछ समय एक्टिव रहने की कोशिश करें.
(Photo Credit: unsplash)
खाली समय में सिगरेट की याद ज्यादा आ सकती है. किताब पढ़ें, संगीत सुनें या कोई नया शौक अपनाएं. इससे ध्यान दूसरी तरफ लगाने में मदद मिलेगी.
(Photo Credit: unsplash)
तलब आने पर Delay, Deep Breathing, Drink Water और Do Something Else याद रखें. यानी कुछ देर रुकें, गहरी सांस लें, पानी पिएं और किसी दूसरे काम में लग जाएं.
(Photo Credit: unsplash)
एक बार में सिगरेट छोड़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. अगर कोशिश के बाद भी आदत बनी रहती है, तो हार न मानें. धैर्य के साथ दोबारा कोशिश करें.
(Photo Credit: unsplash)
अगर कई कोशिशों के बाद भी सिगरेट नहीं छूट रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें. जरूरत पड़ने पर वे काउंसलिंग या निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी जैसी मदद सुझा सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)