टूथपेस्ट से जुड़े वो फैक्ट.. जो आप नहीं जानते

17 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

झाग सिर्फ सफाई में मदद करता है. असली काम ब्रश और टूथपेस्ट मिलकर करते हैं, जो दांतों पर जमी गंदगी को हटाते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

टूथपेस्ट में मौजूद बेहद छोटे सफाई करने वाले कण दांतों पर जमी परत और दाग को धीरे-धीरे साफ करने में मदद करते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर ब्रश नहीं है तो सिर्फ टूथपेस्ट लगाने से दांत साफ नहीं होते. सही तरीके से कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना जरूरी है.

(Photo Credit: unsplash)

ज्यादातर टूथपेस्ट में फ्लोराइड होता है. यह दांतों को मजबूत बनाने और कैविटी का खतरा कम करने में मदद करता है.

(Photo Credit: unsplash)

टूथपेस्ट मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है. इसलिए ब्रश के बाद मुंह साफ और ताजा महसूस होता है.

(Photo Credit: unsplash)

सिर्फ पानी से दांत पूरी तरह साफ नहीं होते इसलिए टूथपेस्ट जरूरी है. टूथपेस्ट दांतों की सफाई के साथ उनकी सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाता है.

(Photo Credit: unsplash)

ज्यादा टूथपेस्ट लगाने से क्या ज्यादा फायदा नहीं मिलता है. ब्रश पर थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है.

(Photo Credit: unsplash)

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह और रात, दोनों समय ब्रश करना बेहतर माना जाता है. इससे गंदगी और प्लाक जमा होने का खतरा कम होता है.

(Photo Credit: unsplash)

हर टूथपेस्ट एक जैसा नहीं होता है. कुछ टूथपेस्ट संवेदनशील दांतों के लिए, कुछ मसूड़ों की देखभाल के लिए और कुछ दाग कम करने के लिए बनाए जाते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप रोज सही तरीके से ब्रश करते हैं, दांतों के बीच की सफाई का ध्यान रखते हैं और समय-समय पर डेंटिस्ट से जांच करवाते हैं, तो दांत लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं.

(Photo Credit: unsplash)