(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)
पीरियड्स के दौरान दर्द और बेचैनी बड़ी समस्या है, लेकिन कुछ नेचुरल चीजें इसे काफी हद तक कम कर सकती हैं.
दवाइयों के बजाय अगर आप नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो ये फूल आपकी मदद कर सकते हैं. ये न सिर्फ दर्द कम करते हैं बल्कि शरीर को रिलैक्स भी करते हैं.
पुराने समय से ही इन फूलों का इस्तेमाल पीरियड पेन कम करने के लिए किया जाता रहा है. इनके सही इस्तेमाल से आपको काफी आराम मिल सकता है.
कैमोमाइल फूल कैमोमाइल फूल पीरियड्स के दर्द को कम करने में काफी मददगार माना जाता है. इसकी चाय पीने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और क्रैम्प्स कम होते हैं.
लैवेंडर लैवेंडर फूल अपनी खुशबू के साथ-साथ दर्द कम करने के लिए भी जाना जाता है. इसका इस्तेमाल चाय या ऑयल के रूप में करने से तनाव और दर्द दोनों में राहत मिलती है.
गुलाब गुलाब का फूल शरीर को ठंडक देता है और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है. गुलाब की चाय या गुलकंद लेने से पीरियड्स में आराम महसूस होता है.
चमेली चमेली का फूल पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग और दर्द को कम करता है. इसकी खुशबू और चाय दोनों ही शरीर को शांत करने में मदद करते हैं.
गुड़हल गुड़हल का फूल हार्मोन बैलेंस करने और दर्द कम करने में कारगर माना जाता है. इसकी चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ में राहत मिलती है.