Photo Credits: Unsplash
आयुर्वेद में बेल पत्र को सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं माना गया है, बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद बताया गया है.
खासकर सुबह खाली पेट बेल पत्र खाने की सलाह दी जाती है. ये शरीर को ठंडक देने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं.
गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडा रखने और हाइड्रेटेड बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है.
बेल पत्र को खाली पेट खाने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
बेल पत्र में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करते हैं.
खाली पेट बेल पत्र खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस हो सकता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है.
बेल पत्र शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर करने में सहायक माना जाता है.
बेल पत्र का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है.