बाजार में आने लगीं कैरियां...जानें खाने के फायदे

(Photos Credit: Pixabay)

गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में कच्चे आम यानी कैरियां नजर आने लगी हैं.

खट्टे स्वाद वाली ये कैरियां सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं.

कच्चे आम का इस्तेमाल लोग चटनी, पना और सलाद में भी करते हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडक देने का काम करता है.

कच्चे आम में विटामिन-C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

इसे खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को गर्मी से बचाने में मदद मिलती है.

गर्मी में होने वाली लू से बचाव के लिए भी कच्चे आम का पना काफी लाभदायक माना जाता है.

इसके अलावा कच्चा आम पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है.

इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.

Read Next