डेंगू के ये हैं 9 प्रमुख लक्षण

(Photo Credit: Pixabay)

 तेज बुखार: डेंगू होने पर तेज बुखार होता है. अचानक 104°F (40°C) तक का तेज बुखार हो जाता है.

 गंभीर सिरदर्द: माथे के आसपास या पूरे सिर में बहुत तेज दर्द होना.

आंखों के पीछे दर्द: आंखों को हिलाने पर या पीछे की तरफ चुभन जैसा तेज दर्द महसूस होना.

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द: बदन में इतना तेज दर्द होता है कि इसे 'ब्रेकबोन्स फीवर' यानी हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं.

 त्वचा पर चकत्ते (रैश): बुखार शुरू होने के 2 से 5 दिन बाद शरीर पर लाल चकत्ते उभरना.

मतली और उल्टी: जी मिचलाना, उल्टी होना और कुछ भी खाने का मन न करना.

अत्यधिक थकान: शरीर में भारी कमजोरी और बहुत ज्यादा थकान महसूस होना.

हल्का रक्तस्राव: नाक या मसूड़ों से हल्का खून आना या आसानी से चोट के निशान बनना.

 पेट में तेज दर्द: गंभीर स्थिति में पेट में लगातार दर्द या संवेदनशीलता होना.

Read Next