क्या आप जानते हैं रोज-रोज आम खने से क्या होता है?

24 April 2026

Credit: Credit unsplash

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मियों का मौसम आते ही आम का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींचता है. मीठा और रसदार आम इस मौसम का सबसे पसंदीदा फल माना जाता है.

आम में विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है. इसे रोज खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है.

इम्यूनिटी मजबूत

(Photo Credit: Unsplash)

आम में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. इसे खाने से कब्ज और पाचन से जुड़ी दिक्कतों में राहत मिल सकती है.

पाचन बेहतर

(Photo Credit: Unsplash)

रोज सीमित मात्रा में आम खाने से त्वचा में ग्लो आता है और आंखों की सेहत भी बेहतर रहती है. इसमें मौजूद विटामिन A आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

स्किन और आंखों के लिए अच्छा

(Photo Credit: Unsplash)

आम में नेचुरल शुगर और कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है. अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है.

वजन बढ़ सकता है

(Photo Credit: Unsplash)

जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें आम सीमित मात्रा में खाना चाहिए. रोज ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.

शुगर लेवल पर असर

(Photo Credit: Unsplash)

कुछ लोगों को ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी, मुंहासे या पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है.

शरीर में गर्मी

(Photo Credit: Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

रोज आम खाना गलत नहीं है, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. दिन में 1 से 2 आम खाना ठीक है, इससे फायदा भी मिलेगा और नुकसान का डर भी नहीं रहेगा.