1 दिन में कितनी पीना चाहिए पानी?

4 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी में एक सामान्य इंसान को करीब 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए. ये मात्रा शरीर की जरूरत, उम्र और काम के हिसाब से थोड़ी बदल सकती है.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर आप धूप में काम करते हैं या ज्यादा पसीना आता है, तो पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए. ऐसे में 4 से 5 लीटर तक पानी पीना जरूरी हो सकता है.

थोड़ा-थोड़ा पिएं पानी

(Photo Credit: Unsplash)

पूरा दिन पानी एक साथ पीने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके पिएं. इससे शरीर पानी को अच्छे से एब्जॉर्ब करता है और डिहाइड्रेशन नहीं होता.

प्यास लगने का इंतजार न करें

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी में प्यास लगने का इंतजार करना सही नहीं होता. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हर 1-2 घंटे में पानी पीते रहें.

सुबह पानी पिएं

(Photo Credit: Unsplash)

दिन की शुरुआत 1-2 गिलास पानी से करना फायदेमंद होता है. इससे शरीर डिटॉक्स होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है.

ज्यादा ठंडा पानी नुकसान कर सकता है

(Photo Credit: Unsplash)

बहुत ज्यादा ठंडा पानी शरीर को नुकसान दे सकता है. मटके या सामान्य तापमान का पानी ज्यादा बेहतर माना जाता है.

सिर्फ पानी नहीं, लिक्विड भी जरूरी

(Photo Credit: Unsplash)

पानी के साथ नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी भी लेना चाहिए. ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखते हैं.

डिहाइड्रेशन के संकेत पहचानें

(Photo Credit: Unsplash)

अगर चक्कर, कमजोरी या मुंह सूखना महसूस हो, तो ये पानी की कमी का संकेत है. ऐसे में तुरंत पानी पिएं और खुद को ठंडा रखें.