ठंड में शरीर की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके: ठंड के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के हम आपको 9 तरीके बता रहे हैं. आंवला, संतरा और नींबू जैसे खट्टे फल खाएं.

अदरक और लहसुन का सेवन करें: अदरक और लहसुन में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत रखते हैं.

 दही और प्रोबायोटिक्स लें: दही जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ आंतों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है.

हल्दी वाला दूध पिएं: हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत असरदार है.

तुलसी और हर्बल चाय: रोजाना तुलसी, अदरक, दालचीनी और मुलेठी से बनी हर्बल चाय या काढ़ा पिएं.

च्यवनप्राश का सेवन करें: सर्दियों में रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाना इम्यूनिटी, पाचन और ऊर्जा के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स: बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और अलसी का सेवन करें, इनमें हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 होता है.

पर्याप्त नींद लें: स्वस्थ इम्यून सिस्टम के लिए हर रात 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. इसके साथ ही भरपूर गुनगुना पानी पिएं.

रोजाना हल्का व्यायाम करें: रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या हल्का व्यायाम करें. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है.

Read Next