5 मिनट में सर्दी-जुकाम को कैसे ठीक करें?

(Photos Credit: Unsplash)

सर्दी-जुकाम एक Viral Infection है, जो मुख्य रूप से नाक, गला और सांस की नली को प्रभावित करता है. 

सर्दी-जुकाम बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक किसी को भी हो सकती है. बदलते मौसम, कमजोर इम्यून सिस्टम और इंफेक्शन के कारण यह समस्या अक्सर देखी जाती है.

सर्दी-जुकाम होने पर पर्याप्त आराम करें, गुनगुना पानी पिएं और भाप लें.

सर्दी-जुकाम होने पर हाइड्रेटेड रहने के लिए सूप और हर्बल चाय पिएं. परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से दवा लें. 

एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर पीने से गले की खराश में आराम मिलता है.

शहद या दूध में हल्दी और अदरक उबालकर पीने से सर्दी कम होती है. 

आधे गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक डालकर दिन में 2-3 बार गरारा करें. यह गले के संक्रमण को कम करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है.

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक कली बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर उबालें और इसे गुनगुना पी लें. सर्दी-जुकम में तुरंत आराम मिलेगा.

सर्दी-जुकाम से बचाव करने के लिए बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं. भीड़भाड़ से बचें. मास्क का उपयोग करें. ठंडी चीजों का सेवन न करें.