बिना कड़वी दवाई, ऐसे ठीक होंगे मुंह के छाले

(Photos Credit: Social Media/Unsplash)

क्या आपको भी बार-बार मुंह के अंदर छाले हो जाते हैं? गर्म तासीर वाला खाना, मसालेदार चीजें और पेट की गर्मी छालों के पीछे की वजह होती है. (Photos Credit:/Unsplash)

छाले छोटे होते हैं, लेकिन जलन इतनी देती हैं कि खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दवाई लेने से पहले कुछ आसान घरेलू उपाय भी काम आ सकते हैं.

अगर आप भी बिना दवाई के छालों से राहत पाना चाहते हैं, तो ये आसान नुस्खे आपके बहुत काम आ सकते हैं.

शहद का इस्तेमाल शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो छालों को जल्दी भरने में मदद करते हैं. इसे सीधे छालों पर लगाने से जलन कम होती है और राहत मिलती है.

नारियल पानी नारियल पानी ठंडा होता है, जो छालों को ठीक करता है और ठंडक देता है. दिन में 2-3 बार पीने से दर्द में आराम मिलता है और छाले जल्दी ठीक होते हैं.

गुनगुने नमक पानी से कुल्ला नमक पानी से कुल्ला करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं. इससे छाले साफ रहते हैं और जल्दी भरने लगते हैं.

घी का प्रयोग देसी घी छालों को ठंडक देता है और जलन कम करता है. रात में सोने से पहले लगाने से सुबह तक काफी आराम महसूस होता है.

तुलसी के पत्ते तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छालों की सूजन कम करते हैं. रोज 2-3 पत्ते चबाने से मुंह साफ रहता है और छाले जल्दी ठीक होते हैं.

गोंद कतीरा इसकी तासीर ठंडी होती है, इसको पीने से छोले कम होते हैं और जलन से राहत मिलती है. इसे पानी या किसी भी ड्रिंक में डाल कर पीया जा सकता हैं.