यदि आप अपनी कमजोर याददाश्त को लेकर परेशान हैं तो इसका समाधान है. कुछ आसान सी आदतों को अपनाकर आप अपने मस्तिष्क को ज्यादा एकाग्र और याददाश्त को बेहतर बना सकते हैं.
दिमाग को तेज करने के लिए मस्तिष्क को सही पोषण दें. सैल्मन, अखरोट और ब्लूबेरी जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें. ये ओमेगा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क को बढ़ती उम्र के प्रभाव से बचाते हैं.
व्यायाम न सिर्फ मांसपेशियों को बल्कि दिमाग को भी मजबूत बनाता है. शारीरिक गतिविधियां जैसे योग, टहलना, दौड़ना या कोई और व्यायाम करने से ब्रेन में रक्त प्रवाह का संचार तेजी से होता है. इससे नए न्यूरॉन्स का निर्माण होता है, जिससे याददाश्त बेहतर होती है.
अच्छी नींद रात में 7-8 घंटे दिमाग के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है. यह हार्मफुल टॉक्सिन्स को साफ करती है और याददाश्त को बेहतर बनाती है, जिससे हमारा दिमाग तरोताजा और एक्टिव रहता है.
पजल्स सॉल्व करने, पढ़ने या कुछ नया सीखने में अपने दिमाग को व्यस्त रखें. मेंटल चैलेंजे हमारे दिमाग के लिए कसरत की तरह काम करते हैं, जो समय के साथ ब्रेन को मजबूत और ज्यादा एक्टिव बनाते हैं.
किसी भी बात को लेकर बहुत ज्यादा तनाव न लें. स्ट्रेस लेना मस्तिष्क के लिए अच्छा नहीं होता है. रोज ध्यान करें, गहरी सांस लें और खुले में टहलें. ऐसा करने से दिमाग बेहतर होता है.
नई भाषा, नया वाद्य यंत्र या कोई नई कला सीखना मेमोरी को बेहतर बनाने का शानदार तरीका है. इससे मस्तिष्क के नए हिस्से सक्रिय होते हैं और याददाश्त तेज होती है.
जब आप कुछ ऐसा याद रखना चाहते हैं, जो आपने अभी सुना, पढ़ा या सोचा हो, तो उसे जोर से दोहराएं या लिख लें. इससे आपकी याददाश्त या जुड़ाव मजबूत होता है.
सिर्फ 2 मिनट के लिए डीप ब्रीदिंग आपके दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. नियमित रूप से डीप ब्रीदिंग से कॉन्सनट्रेशन और फोकस भी बेहतर होता है.