यदि आप अपने बच्चे के दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज बनाना चाह रही हैं तो हम जो उपाय बता रहे हैं, उन्हें आपको अपनाना होगा.
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए आप उनके खान-पान पर ध्यान दें. उन्हें पौष्टिक आहार खाने के लिए दें.
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें बादाम और अखरोट खिलाएं. बादाम को सुपरफूड कहा जाता है. बादाम विटामिन ई समेत कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है.
आप तेज दिमाग के लिए बच्चे को अंडे खिला सकती हैं. अंडे खाने पर बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ती है, ब्रेन डेवलपमेंट होती है और नर्व सेल डैमेज से बचाने में भी अंडों में पाए जाने वाले गुण फायदेमंद होते हैं.
स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज, ब्लैकबेरीज और रेस्पबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. इनमें विटामिन सी और फ्लेवेनॉइड्स की भी अच्छी मात्रा होती है. बेरीज के सेवन से ब्रेन सेल्स डैमेज से बचती हैं. इन्हें खाने पर दिमाग शार्प होता है.
ब्रेन पावर बूस्ट करने के लिए बच्चे को पालक, मेथी, ब्रोकोली और करेला खिलाएं. इन्हें खाने पर ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है और ब्रेन फंक्शन बेहतर होने में मदद मिलती है सो अलग.
माइंड गेम्स या दिमागी खेल बच्चों की याददाश्त और कॉग्निटिव स्किल्स को बढ़ाने में मददगार होते हैं. पहेलियां, सुडोकू, वर्ड प्ले, और मेमोरी कार्ड गेम्स जैसे खेल बच्चों के दिमाग को एक्टिव रखते हैं.
मोबाइल, टैबलेट, टीवी और कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताने से बच्चों की याददाश्त और फोकस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करें.
पर्याप्त नींद न लेने से बच्चों की याददाश्त, फोकस और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। बच्चों को रोजाना कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए.
बच्चों में रोज कुछ मिनटों के लिए जोर से पढ़ने की आदत डालें. यह पढ़ने की प्रोसेस मेमोरी, प्रोनन्सिएशन और स्पीड ऑफ थिंकिंग को तेज करती है.