5 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले फोन ही चेक करते हैं? लेकिन अगर आप 24 घंटे फोन से दूर रहते हैं, तो मानसिक स्वास्थ्य और फोकस कई गुणा बढ़ा सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
डिटॉक्स वाले दिन से एक रात पहले ही फोन को स्विच ऑफ कर दें और 24 घंटों के लिए फोन को दूसरे कमरे में रख दें ताकि रात में उसे उठाने का मन न करे.
(Photo Credit: Unsplash)
फोन को अलार्म की तरह इस्तेमाल करना बंद करें. एनालॉग घड़ी लगा लें ताकि सुबह की पहली किरण फोन की स्क्रीन के साथ न हो.
(Photo Credit: Unsplash)
खाना बिना फोन देखे खाएं, यह आपकी सेहत के लिए भी बेहतर है.
(Photo Credit: Unsplash)
फोन की जगह हाथ में कोई किताब, पेंटिंग ब्रश या बागवानी के औजार रखें. अगर हाथ बिजी रहेंगे, तो दिमाग खुद स्क्रीन से दूर रहेगा.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर 24 घंटे फोन बंद नहीं रख सकते, तो सभी गैर-जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें.
(Photo Credit: Unsplash)
ताजी हवा और हरियाली आपके डोपामाइन लेवल को बिना स्क्रीन के ही बूस्ट कर देगी. इसलिए सुबह-शाम टहलने की आदत डालें.
(Photo Credit: Unsplash)
व्हाट्सएप चैट के बजाय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर समय बिताएं.
(Photo Credit: Unsplash)
24 घंटे पूरे होने के बाद खुद को कुछ गिफ्ट दें, जिससे प्रोत्साहन बढ़े. इस रविवार यह चैलेंज अपने परिवार के साथ करके देखें.