Images Credit: Meta AI
गर्मियों में हम समझ नहीं पाते और धूप में निकलते ही कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं.
गर्मियों में धूप का असर पेट, आंखों, स्किन और बॉडी पर डायरेक्ट पड़ता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
जरा भी लापरवाही से ये बीमारियां गंभीर हो सकती हैं. आज हम आपको इसके लक्षण पहचानना सिखाएंगे, ताकि आप तुरंत इसके चपेट में आने से बच सकें.
लू लगना गर्मियों में तेज धूप और लंबे समय तक बाहर रहने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर तेज सिरदर्द, चक्कर, शरीर बहुत गर्म लगना और कमजोरी महसूस हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें.
डिहाइड्रेशन इस मौसम में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है. बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, चक्कर आना और पेशाब कम आना इसके आम लक्षण हैं.
आंखों में इंफेक्शन गर्मी, धूल और पसीने की वजह से आंखों में संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है. आंखों में लालपन, जलन, खुजली और पानी आना इसके संकेत हो सकते हैं.
स्किन रैशेज और घमौरियां तेज गर्मी और पसीने की वजह से त्वचा पर घमौरियां और रैशेज निकलना आम बात है. अगर स्किन पर लाल दाने, खुजली या जलन महसूस हो तो तुरंत ध्यान दें.
पेट में संक्रमण गर्मी में दूषित पानी या बाहर का खाना खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें जल्दी हो सकती हैं. पेट दर्द, दस्त, गैस और मितली इसके सामान्य लक्षण माने जाते हैं.