सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज, नहीं आएंगे बुरे सपने

(Photos Credit: unsplash)

क्या आपको रात में बार-बार बुरे सपने आते हैं? यह आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकते हैं.

(Photos Credit: unsplash)

तनाव और चिंता बुरे सपनों की बड़ी वजह मानी जाती है. सोने से पहले शरीर और दिमाग को शांत करना जरूरी है.

(Photos Credit: unsplash)

वैज्ञानिकों के अनुसार, रिलैक्सेशन एक्सरसाइज नींद को बेहतर बना सकती है. इससे तनाव कम होता है और दिमाग शांत होने लगता है.

(Photos Credit: unsplash)

इसके लिए डीप ब्रीदिंग का सहारा लें. बिस्तर पर आराम से लेटें और आंखें बंद कर लें.

(Photos Credit: unsplash)

नाक से 4 सेकंड तक गहरी सांस लें. फिर 6-8 सेकंड में धीरे-धीरे मुंह से छोड़ें.

(Photos Credit: unsplash)

इस प्रक्रिया को 5-10 मिनट तक दोहराएं. सांस पर ध्यान रखें, बाकी सभी विचार छोड़ दें.

(Photos Credit: unsplash)

गहरी सांस लेने से हार्ट रेट धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है. यह शरीर को रिलैक्स मोड में ले जाने में मदद करता है.

(Photos Credit: unsplash)

नियमित अभ्यास तनाव वाले हार्मोन को कम करने में सहायक हो सकता है. इससे शांत और गहरी नींद आने की संभावना बढ़ती है.

(Photos Credit: unsplash)

अगर बीच में कोई विचार आए, तो घबराएं नहीं. दोबारा अपना ध्यान केवल सांस पर ले आएं.

(Photos Credit: unsplash)