बंद नाक खोलने के 5 देसी उपाय

(Photos Credit: Getty Images)

बदलते मौसम, सर्दी-जुकाम और धूल-मिट्टी के कारण अक्सर नाक बंद हो जाती है.

इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है और रात में सोना भी मुश्किल हो जाता है.

ऐसे में बार-बार दवा लेने के बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं.

बंद नाक में गर्म भाप लेने से आपको तुरंत आराम मिल सकता है. पानी में विक्स मिला लें.

नमक मिले पानी से नाक साफ करने पर जमा बलगम और धूल के कण बाहर निकलने में मदद मिलती है.

बंद नाक के साथ गले में खराश या बलगम की परेशानी हो, तो गर्म पानी, सूप या कैफीन रहित गर्म पेय पीना आरामदायक हो सकता है.

नाक और गालों के आसपास भारीपन महसूस हो, तो हल्के गर्म पानी से सिकाई करें.

आप चाहें तो सिर पर ठंडा तेल भी लगा सकते हैं. यह बंद नाक को खोलने में मदद करता है.

नोट- यहां बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Next