(Photos Credit: Social Media/Unsplash)
अगर आपको किडनी स्टोन है तो नींबू पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. (Photos Credit:/Unsplash)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नींबू में मौजूद साइट्रेट किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोकने में मदद कर सकता है.
साइट्रेट कैल्शियम के साथ जुड़कर पथरी बनने से रोकता है, जिससे इसका जोखिम कम हो सकता है.
रोजाना नींबू पानी पीने से यूरिन में साइट्रेट का स्तर बढ़ता है.
इससे किडनी में स्टोन बनने की संभावना घट सकती है.
नींबू पानी शरीर में पानी की मात्रा भी बढ़ाता है, जो स्टोन से बचाव में जरूरी है.
यह यूरिन की मात्रा बढ़ाकर खनिजों की सघनता को कम करता है, जिससे पथरी बनने की संभावना कम होती है.
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि नींबू पानी पथरी को पूरी तरह घोल नहीं सकता, बल्कि यह एक सहायक उपाय है.