29 Jun 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चा रात या कम रोशनी में ठीक से नहीं देख पा रहा है, आंखों में सूखापन रहता है या बार-बार आंखें मलता है, तो यह विटामिन A की कमी का संकेत हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चा जल्दी-जल्दी सर्दी, खांसी या दूसरे संक्रमण की चपेट में आ जाता है, तो शरीर में विटामिन A, C, D या E की कमी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चा बिना ज्यादा काम किए भी थका हुआ लगता है, खेलने का मन नहीं करता या हमेशा सुस्त रहता है, तो विटामिन B1 या B12 की कमी इसकी वजह हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चा पहले की तरह ध्यान नहीं लगा पा रहा, जल्दी चिड़चिड़ा हो जाता है या किसी काम में रुचि नहीं दिखाता, तो विटामिन B1 और B6 की कमी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चे के होंठ बार-बार फटते हैं, मुंह के कोनों पर दरारें पड़ जाती हैं या बार-बार छाले निकलते हैं, तो यह विटामिन B2 या B6 की कमी का संकेत हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चे की त्वचा पर बार-बार दाने निकलते हैं या खुजली होती है, तो इसकी वजह विटामिन B2 या B6 की कमी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चे को हाथ-पैरों में कमजोरी, झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है, तो विटामिन B12 या विटामिन E की कमी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर हल्की चोट पर भी शरीर पर नीले निशान पड़ जाते हैं, मसूड़ों से खून आता है या घाव देर से भरते हैं, तो विटामिन C की कमी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चे की हड्डियों में दर्द रहता है, लंबाई सही से नहीं बढ़ रही या दांत कमजोर हैं, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चे में ये लक्षण लगातार दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज न करें. डॉक्टर से जांच करवाएं और बच्चे को संतुलित और पौष्टिक खाना दें.
(Photo Credit: unsplash)