40+ उम्र वालों के लिए जरूरी हेल्थ टेस्ट

15 Jun 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media)

40 की उम्र के बाद हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इस एज में कई बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है.

(Photo Credit: Social media)

ब्लड प्रेशर की रेगुलर जांच करवानी चाहिए ताकि हाई बीपी जैसी दिक्कत का समय रहते पता चल सके.

(Photo Credit: Social media)

ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए क्योंकि डायबिटीज के मामले 40 की उम्र के बाद तेजी से बढ़ते हैं.

(Photo Credit: Social media)

कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच भी करवाती रहनी चाहिए इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है.

(Photo Credit: Social media)

हार्ट हेल्थ के लिए ECG और अन्य कार्डियक टेस्ट को नजरअंदाज न करें, खासकर अगर परिवार में किसी का हृदय रोग का इतिहास हो.

(Photo Credit: Social media)

आंखों की जांच रेगुलर करवाते रहती चाहिए, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ नजर कमजोर और ग्लूकोमा जैसी दिक्कत होना आम बात है.

(Photo Credit: Social media)

ओरल हेल्थ के लिए दांत और मसूड़ों की जांच भी करवाते रहें. इनका सीधा असर  शरीर की सेहत पर पड़ता है.

(Photo Credit: Social media)

लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट करवाना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सके.

(Photo Credit: Social media)

कैंसर स्क्रीनिंग को नजरअंदाज न करें, महिलाओं को मैमोग्राफी और पुरुषों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी जांच करानी चाहिए.

(Photo Credit: Social media)

(Photo Credit: Social media)

हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट करवाएं, क्योंकि बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.