संतार खाने से क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

(Photo Credit: Pixabay, Pexels, and Unsplash)

संतार में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, कोलीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाते हैं. संतार रोज खाने से शरीर को काफी लाभ मिलता है.

संतरा को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे फल के रूप में खा सकते हैं. संतरे का जूप पी सकते हैं. आप संतार को सलाद में शामिल कर सकते हैं.

संतरा को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. संक्रमण से बचना चाहते हैं तो संतरा खाना शुरू कर दीजिए. 

यदि आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है तो रोज संतरा खाना शुरू कर दीजिए. संतरा में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.

संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

यदि आप हेल्दी तरीके से अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो संतरे को डाइट का हिस्सा बना लें. यह लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और नेचुरल स्वीट होता है, जो मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.

आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहे तो संतरा रोज जरूर खाएं. संतरा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है.

संतरा में विटामिन सी,कैल्शियमऔर फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं.

सुबह खाली पेट संतरा खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. संतरा को खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं बल्कि भोजन के बाद एक-दो घंटे का अंतर रखें.