गर्मी में बासी रोटी खाना फायदेमंद या नुकसानदेह

3 June 2026

- by Good News Today

फायदा या नुकसान

(Photo Credit:  Unsplash)

कई लोगों को ये कंफ्यूजन रहती है कि बासी रोटी गर्मी में खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? आज हम इसके बारे में जानेंगे.

(Photo Credit:  Unsplash)

जहां कुछ लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं, तो कुछ लोग इसे नुकसानदेह बताते हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

रात की बची रोटी को सुबह खाने की परंपरा कई घरों में आज भी है. खासकर गांवों में लोग इसे दूध या दही के साथ खाते हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

दरअसल इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि रोटी कैसे रखी गई है.

(Photo Credit:  Unsplash)

सही तरीके से रखी गई बासी रोटी पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

कुछ लोग मानते हैं कि बासी रोटी शरीर को ठंडक देने में मदद करती है. दही के साथ खाने पर इसका असर और बेहतर माना जाता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

बासी रोटी में फाइबर होता है. यह पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखने में मदद कर सकती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

अगर रोटी खुले में रखी गई हो तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. ऐसी रोटी खाने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

गर्मियों में ज्यादा देर तक बाहर रखी रोटी जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए खाने से पहले उसकी गंध और स्थिति जरूर जांच लें.

(Photo Credit:  Unsplash)

खाने से पहले कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

(Photo Credit:  Unsplash)

निष्कर्ष यही है कि साफ सुथरे तरीके से रखी गई बासी रोटी खाई जा सकती है. लेकिन बदबू वाली रोटी खाने से हमेशा बचना चाहिए.