(Photos Credit: Social Media)
डायबिटीज के मरीजों के लिए सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी बेहद जरूरी होता है.
ऐसे में कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिनमें फाइबर भरपूर, कार्बोहाइड्रेट कम और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं.
इन्हें नियमित और संतुलित मात्रा में खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
करेला करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद सब्जियों में माना जाता है. ये शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है.
पालक पालक में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं, जबकि आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है. इसे नियमित रूप से खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है.
टिंडा इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे यह डायबिटीज फ्रेंडली डाइट का हिस्सा बन सकती है.
लौकी लौकी हल्की, पौष्टिक और कम कैलोरी वाली सब्जी है. इसमें पानी और फाइबर अधिक होता है, जो शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद करती है.
पत्ता गोभी पत्ता गोभी में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है.