(Photos Credit: Social Media)
विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) बनाने, नसों को स्वस्थ रखने और दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व है.
चिड़चिड़ापन, उदासी या मूड में बार-बार बदलाव भी B12 की कमी से जुड़े हो सकते हैं.
B12 के अच्छे स्रोतों में दूध, दही, अंडे, मछली, मांस और फोर्टिफाइड अनाज शामिल हैं.
तो चलिए आपको बताते हैं शरीर में दिखने वाले संकेतों के बारे में जिससे आपको पता चलेगा की आप को विटामिन B12 की कमी हो सकती है.
अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी लगातार थकान, कमजोरी या ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है, तो यह विटामिन B12 की कमी का शुरुआती संकेत हो सकता है.
हाथों या पैरों में बार-बार झुनझुनी, सुन्नपन या सुई चुभने जैसा एहसास नसों पर असर का संकेत हो सकता है, जो B12 की कमी से जुड़ा हो सकता है.
बार-बार चीजें भूलना, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई या मानसिक भ्रम महसूस होना भी विटामिन B12 की कमी से जुड़ा लक्षण हो सकता है.
जीभ का लाल और चिकना दिखना, उसमें जलन या बार-बार मुंह में छाले होना भी B12 की कमी का संकेत हो सकता है.
विटामिन B12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे त्वचा पीली पड़ना, चक्कर आना और हल्का काम करने पर भी सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.