(Photos Credit: Getty Images)
इमली का नाम सुनने ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.
इमली स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है.
इमली में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. चलिए जानते हैं इमली खाने के फायदे....
1. इमली में फाइबर और प्राकृतिक एसिड होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
2. गर्मियों में इमली का पानी या चटनी शरीर को ठंडक देने में मदद करता है और थकान कम कर सकता है.
3. इमली में विटामिन C, विटामिन B, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी और ऊर्जा के लिए फायदेमंद होते हैं.
4. इमली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.
5. इमली में फाइबर होने की वजह से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम हो सकती है.