क्या हैं डिहाइड्रेशन  के लक्षण?

चिलचिलाती गर्मी से सभी परेशान है. इतनी गर्मी में लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

शरीर में पानी की कमी हो जाने को डिहाइड्रेशन कहते हैं. इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

जब शरीर में पानी की कमी होनी शुरू होती है तो शरीर हमें कुछ संकेत देता है. आज हम डिहाइड्रेशन के कुछ आम लक्षणों के बारे में जाएंगे.

डिहाइड्रेशन होने का एक संकेत होता है बहुत पीला यूरीन. डिहाइड्रेशन होने पर यूरीन की मात्रा भी कम हो जाती है और पेशाब न आने की समस्या भी हो  सकती है.

पानी की कमी की वजह से कई बार शरीर में ब्लड प्रेशर लो होने की दिक्कत भी हो जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को थकान, घबराहट, सिरदर्द और डिजीनेस की समस्या हो सकती है.

डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में पानी की कमी के चलते व्यक्ति की त्वचा रूखी हो जाती है. कई बार होंठ भी फटने  लगते हैं.

डिहाइड्रेशन का लेवल बढ़ने पर व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगते हैं और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है.

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जब आपको प्यास नहीं भी लगी हो तब भी कुछ समय के अंतर में खुद ही तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए.

Read Next