बाज की तरह आंखें तेज करने के लिए क्या करें?

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

बाज की आंखें इतनी तेज होती हैं कि वह 3 किलोमीटर से अधिक दूरी की चीजें भी देख सकता है. आपको भी अपनी आंखें बाज जैसी तेज बनानी हैं तो जानें कौन से उपाय करने होंगे?

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें. रोज गाजर, हरी सब्जियां और नट्स खाएं.

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए, सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं. पालक, मेथी, शकरकंद, नट्स, और खट्टे फल खाएं.

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए रात में भीगे हुए 5 से 6 बादाम को चबाकर खाएं. आप बादाम, सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर गर्म दूध के साथ पी सकते हैं.

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंखों के व्यायाम करें. हर आधे घंटे में 20 मीटर दूर देखें. हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें और तेजी से पलकें झपकाएं.

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपने जीवनशैली में बदलाव करें. 7 से 8  घंटे की पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें. धूम्रपान करते हैं तो छोड़ दें.

सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचने के लिए चश्मा पहनें और मोबाइल/लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय 20-20-20 नियम का पालन करें.

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. आप रोज आंवला का सेवन किसी न किसी रूप में करें.

दिन में दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को धोने से उनकी थकान कम होती है और आंखें तरोताजा महसूस करती हैं. इससे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो रोशनी तेज करने में मददगार है.