चेहरा धोने के बाद तौलिये से क्यों न रगड़ें स्किन?

18 September 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

चेहरा धोने के बाद कई लोग पानी हटाने के लिए तौलिये को चेहरे पर तेजी से रगड़ते हैं. ऐसा करने से स्किन चेहरे की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है और स्किन रूखी नजर आ सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

हमारे चेहरे की त्वचा काफी मुलायम  होती है. तेज रगड़ से स्किन पर बहुत छोटे निशान या जलन हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर चेहरे पर पहले से पिंपल्स या दाने हैं, तो तौलिये से रगड़ना समस्या बढ़ा सकता है. ज्यादा रगड़ने से दानों में जलन हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

चेहरे के लिए इस्तेमाल होने वाला तौलिया साफ होना बहुत जरूरी है. बाथरूम में लंबे समय तक पड़ा गीला तौलिया गंदा हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

शरीर सुखाने वाले तौलिये का इस्तेमाल चेहरे पर करने से बचें. चेहरे के लिए एक अलग, साफ और मुलायम तौलिया रखना बेहतर है.

(Photo Credit: unsplash)

इससे चेहरे की नाजुक स्किन पर अनावश्यक गंदगी और बैक्टीरिया जाने का खतरा कम हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है, तो  स्किन पर हमेशा बहुत हल्के हाथों से तौलिया लगाएं.

(Photo Credit: unsplash)

चेहरे को बार-बार और जोर से रगड़ने से स्किन का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है. इससे चेहरा खिंचा हुआ, रूखा और बेजान लग सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

चेहरे को रोज तेज हाथों से रगड़ने की आदत स्किन पर खिंचाव डाल सकती है. आंखों के आसपास की त्वचा खास तौर पर नाजुक होती है.

(Photo Credit: unsplash)

चेहरा धोने के बाद तौलिये को त्वचा पर घिसने की बजाय हल्के-हल्के हाथ से थपथपाएं. इससे चेहरे पर मौजूद पानी आसानी से कम हो जाएगा.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next