हाथ-पैर की टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय!

(Photos Credit: Social Media)

गर्मियों में धूप, धूल और प्रदूषण के कारण हाथ-पैरों पर टैनिंग होना आम समस्या है.

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से त्वचा की रंगत को धीरे-धीरे बेहतर किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

नींबू और शहद का मिश्रण एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर टैन वाले हिस्से पर 10-15 मिनट लगाएं. नींबू त्वचा को ब्राइट करने में मदद करता है, जबकि शहद नमी बनाए रखता है.

दही और बेसन पैक दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे हाथ-पैरों पर लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. यह त्वचा की सफाई और एक्सफोलिएशन में मदद करता है.

एलोवेरा जेल ताजा एलोवेरा जेल रात में लगाकर छोड़ दें. एलोवेरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, जिससे टैन की वजह से हुई रूखापन कम हो सकता है.

आलू का रस आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. आलू में मौजूद एंजाइम त्वचा को हल्का दिखाने में सहायक माने जाते हैं.

खीरे का रस खीरे का रस त्वचा को ठंडक देता है और सन एक्सपोजर से हुई जलन कम करने में मदद कर सकता है. इसे सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें.

टमाटर और दही टमाटर के गूदे में थोड़ा दही मिलाकर पैक तैयार करें. इसे 15 मिनट तक लगाकर धो लें. यह त्वचा को ताजगी देने में मदद कर सकता है.