4 Sep 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
अदरक लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खरीदने पर कुछ ही दिनों में यह सूखने, सिकुड़ने या खराब होने लगता है.
(Photo Credit: Unsplash)
बार-बार अदरक खरीदने से पैसे भी खर्च होते हैं और बचा हुआ अदरक फेंकना पड़ता है. हालांकि, इसे सही तरीके से रखने पर इसकी उम्र काफी बढ़ाई जा सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
इसके लिए आपको बाजार से कोई खास डिब्बा या सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चीजों की मदद से आप अदरक को लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक रख सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
1. बिना धोए रखें अदरक को खरीदने के तुरंत बाद पानी से न धोएं. इसकी सतह पर लगी मिट्टी को हल्के हाथ से साफ कर लें और इसे पूरी तरह सूखी जगह पर रखें. नमी से अदरक जल्दी खराब हो सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
2. अखबार में लपेटकर रखें अगर घर में पुराना अखबार है तो उसमें अदरक को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज की सब्जी वाली दराज में रख सकते हैं. अखबार अतिरिक्त नमी सोखने में मदद करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
3. कपड़े में लपेटकर रखें किसी साफ और सूखे सूती कपड़े में अदरक को लपेटकर फ्रिज में रखें. ध्यान रखें कि कपड़ा गीला न हो, क्योंकि नमी अदरक को जल्दी खराब कर सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
4. कागज के थैले या पुराने पेपर बैग का इस्तेमाल करें घर में रखा कोई साफ कागज का थैला भी अदरक रखने के काम आ सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
5. पहले से कटा अदरक अलग रखें साफ कागज में लपेटकर या सूखे, साफ डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें और जल्द इस्तेमाल करें.