प्रदूषण के बीच घर में लगाएं ये 5 पौधे

(Photos Credit: Meta AI)

अगर बाहर की हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है, तो घर के अंदर भी ताजी और साफ हवा बनाए रखना जरूरी है.

लोग इसके लिए एयर प्यूरिफायर खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कुछ खास पौधे लगाकर भी हरियाली बढ़ाई जा सकती है?

इन पौधों को लगाकर आप भी अपने घर के अंदर का प्रदूषण काफी हद तक कम कर सकते हैं.

स्नेक प्लांट कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ जाता है. यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है.

स्पाइडर प्लांट को घर के अंदर लगाने के लिए अच्छा माना जाता है. यह फॉर्मल्डिहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को हटाता है.

एरेका पाम घर के अंदर लगाने के लिए लोकप्रिय पौधा है. इसे बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे कुछ प्रदूषकों को कम करने की क्षमता वाला पौधा बताया गया है.

घर में एक-दो रबर प्लांट लगाने से प्रदूषण में कमी आती है. यह एयर प्यूरिफायर का विकल्प है.

ज्यादातर एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स कम रोशनी में भी अच्छे रहते हैं, लेकिन हफ्ते में कुछ घंटों की धूप इनके लिए जरूरी होती है. 

Read Next