घर में लगे कुछ पौधे सिर्फ हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि वास्तु के अनुसार सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माने जाते हैं.
मान्यता है कि इन्हें सही दिशा में लगाने और घर से निकलते समय इनके दर्शन करने से शुभ फल मिलते हैं.
इन्हें सही दिशा में लगाया जाए तभी इनके फायदे मिलते हैं और इन्हें देख कर कहीं जाना शुभ होता है.
बांस का पौधा बांस का पौधा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है.
शमी का पौधा शमी का पौधा शनि देव को प्रिय माना जाता है और इसे मुख्य द्वार की बाईं ओर लगाना शुभ होता है. ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां कम होने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है.
अपराजिता का पौधा अपराजिता का फूल देवी-देवताओं की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाया जाता है. इसे घर के आंगन में लगाने से शुभता आती है और यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है.
तुलसी का पौधा तुलसी का पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है. इसे पूर्व या दक्षिण दिशा की बालकनी या खिड़की के पास लगाना शुभ माना जाता है.
एरेका प्लांट एरेका प्लांट को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसके दर्शन करके घर से निकलने पर रुके हुए काम बनने लगते हैं.