5 मिनट में तनाव दूर करने वाले 5 आसान ब्रीदिंग हैक्स

काम का दबाव हो या मन बेचैन हो, कुछ हैक्स आपको सुकून देने का काम कर सकते हैं. ये 5 आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपको शांत महसूस करने में मदद करेंगे.

इन एक्सरसाइज को करने के लिए किसी जगह जरूरत नहीं है. आराम से कहीं भी बैठें, कंधे ढीले रखकर कर सकते हैं.

सभी एक्सरसाइज को करने का तरीका अलग है, इसलिए अपनी सुविधा के हिसाब से चुनें.

गहरी सांस लेना नाक से धीरे-धीरे सांस अंदर लें और फिर आराम से बाहर छोड़ें. सांस लेते समय पेट को हल्का फूलने दें और शरीर को ढीला रखें.

4-6 ब्रीदिंग 4 सेकंड में धीरे-धीरे सांस अंदर लें और 6 सेकंड में बाहर छोड़ें. इसे आराम से करें, सांस रोकने की जरूरत नहीं है.

पेट से सांस लेना एक हाथ पेट पर रखें और नाक से धीरे-धीरे सांस अंदर लें. महसूस करें कि पेट ऊपर उठ रहा है, फिर सांस छोड़ते हुए उसे सामान्य होने दें.

होंठ सिकोड़कर सांस छोड़ना नाक से आराम से सांस अंदर लें और होंठों को सिकोड़ें. अब ऐसे सांस बाहर छोड़ें, जैसे धीरे-धीरे गर्म चाय ठंडी कर रहे हों.

बारी-बारी से नाक से सांस लेना एक नथुने को हल्के से बंद करके दूसरे से सांस अंदर लें. अब दूसरा नथुना बंद करके पहले से सांस बाहर छोड़ें और फिर बारी बदलें.

पहली 2 मिनट ऐसे बिताएं पहले 2 मिनट गहरी सांस लेने और पेट से सांस लेने का अभ्यास करें. हर सांस आराम से लें और छोड़ें, जल्दबाजी बिल्कुल न करें.

Read Next