ये हैं जल्दी सोने के 7 नेचुरल तरीके 

आजकल लोगों को रात को सोने में काफी परेशानी होती है. सो जाएं तो गहरी नींद नहीं आती. 

इसके लिए आज हम आपको बता रहे हैं 7 प्राकृतिक और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीके. 

4-7-8 तकनीक अपनाएं. 4 सेकंड तक सांस लें, 7 सेकंड तक रोकें और 8 सेकंड तक धीरे-धीरे छोड़ें. यह विधि मस्तिष्क को शांत कर गहरी नींद को बढ़ावा देती है. 

रोज़ाना एक ही समय पर सोएं और उठें, यहां तक कि छुट्टियों में भी. यह शरीर की बॉडी क्लॉक को संतुलित रखता है.

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की नीली रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है. सोने से कम से कम 1 घंटा पहले इनसे दूरी बना लें. 

कैमोमाइल, लैवेंडर या तुलसी की चाय तनाव कम कर नींद लाने में मदद करती है.

10-15 मिनट का ध्यान या हल्का योग मन को शांत करता है और शरीर को रिलैक्स करता है. इससे नींद जल्दी आती है और गहरी होती है. 

कम रोशनी, शांत वातावरण और ठंडा कमरा नींद के लिए आदर्श होता है. तकिया और गद्दा आरामदायक हो. 

हल्का भोजन करें और सोने से पहले भारी खाना न खाएं. सोने से 2-3 घंटे पहले हल्का भोजन लें.