बालों की देखभाल के 8 आसान उपाय

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने और सफेद होने लग रहे हैं. हम आपको बालों की देखभाल के 8 आसान उपाय बता रहे हैं.

बालों को शैम्पू/कंडीशनर से बार-बार न धोएं. हार्ड वाटर से भी बालों को धोना बंद कर दें.

हीट स्टाइलिंग टूल्स से दूरी बनाएं. बालों को सजाने-संवारने के लिए अक्सर महिलाएं हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटेनर आदि का इस्तेमाल करती हैं.

घने और काले बालों के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है. मछली, मेवे और अलसी के बीज का सेवन करें. 

बालों की केयर को लेकर सजग हैं तो रोजाना कम से कम 8-9 गिलास पानी जरूर पिएं. 

तनाव और चिंता से भी बाल झड़ते हैं. ऐसे में तनाव और चिंता भूलकर भी न लें.

बालों की केयर करना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य रूप से लें. पर्याप्त नींद लेना बालों की ग्रोथ और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है.

बालों के आदर्श स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सप्ताह में दो से तीन दिन तेल मालिश करना चाहिए.

बालों में दही लगाएं. इससे बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

Read Next