23 October 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रसोई की दीवारों के लिए सफेद रंग अच्छा माना जाता है. सफेद रंग साफ-सफाई और शुद्धता का प्रतीक है. इससे रसोई खुली और साफ दिखाई देती है.
(Photo Credit: unsplash)
बेडरूम आराम करने की जगह है. इसलिए यहां बहुत गहरे रंगों के बजाय हल्के रंग करवाना बेहतर माना जाता है. आप कमरे में हल्का नीला, हरा, गुलाबी या क्रीम रंग चुन सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
बाथरूम को साफ और सुंदर दिखाने के लिए सफेद या गुलाबी रंग चुन सकते हैं. वास्तु के अनुसार, इन रंगों को अच्छा माना जाता है. सफेद रंग साफ-सफाई का एहसास कराता है.
(Photo Credit: unsplash)
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को खास महत्व दिया जाता है. इस दिशा की दीवारों पर हरा रंग करवाना शुभ माना जाता है. हरा रंग पेड़-पौधों, विकास और तरक्की का प्रतीक है.
(Photo Credit: unsplash)
लाल रंग को शक्ति और उत्साह का प्रतीक माना जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा की दीवारों पर लाल रंग करवाना शुभ हो सकता है. इसे परिवार की खुशहाली और आपसी प्रेम से भी जोड़ा जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा की दीवारों पर सफेद रंग करवाना शुभ माना जाता है. सफेद रंग शांति और साफ-सफाई का एहसास कराता है.
(Photo Credit: unsplash)
पश्चिम दिशा की दीवारों के लिए नीला रंग अच्छा माना जाता है. नीला रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है. मान्यता है कि इस रंग से घर में शांत माहौल बना रहता है.
(Photo Credit: unsplash)
घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है. वास्तु शास्त्र में इस हिस्से को खास माना गया है. यहां पीला रंग करवाना शुभ माना जाता है. पीले रंग को ज्ञान और बुद्धि से जोड़कर देखा जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
पीले रंग के अलावा ईशान कोण में नारंगी रंग भी चुना जा सकता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नारंगी रंग उत्साह और प्रेरणा का प्रतीक है. यह रंग घर को सुंदर और आकर्षक रूप दे सकता है.
(Photo Credit: unsplash)