(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
यदि आप अपने बालों को सिर्फ 15 दिनों में लंबा करना चाह रहे हैं तो आप यहां 9 रामबाण उपाय जान सकते हैं. बालों को तेजी से लंबा करने के लिए सही डाइट लें. भोजन में बायोटिन, जिंक और विटामिन A, C और D को शामिल करें.
नियमित रूप से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे बालों की जड़ें सक्रिय होती हैं. बेहतर नतीजों के लिए आप रोजमेरी या पिपरमेंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों को मजबूत और लंबा करना है तो हीटिंग टूल्स से दूरी बनाएं. स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का अधिक इस्तेमाल बालों को कमजोर कर देता है और वे बीच से टूटने लगते हैं. यदि इस्तेमाल करना भी पड़े तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट सीरम लगा लें.
हर 6 से 8 हफ्ते में बालों को नीचे से थोड़ा कटवाना जरूरी है. इससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है और बाल स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं.
धूप जैसे स्किन को नुकसान पहुंचाती है, वैसे ही सूर्य से निकलने वाली UV किरणें बालों को रूखा और कमजोर बना देती हैं. बाहर निकलते समय हैट पहनें या UV-प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें.
बालों को बहुत कसकर बांधने या टाइट चोटी बनाने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं. कोशिश करें कि बाल ढीले बांधें.
शरीर में पानी की कमी होगी तो बाल भी रूखे हो जाएंगे. खुद को हाइड्रेटेड रखने से बालों की चमक बनी रहती है और वे जल्दी नहीं टूटते.
आप जब सोते हैं तो शरीर खुद की मरम्मत करता है. बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.
बाल रातों-रात लंबे नहीं होते. अपनी हेयर केयर रूटीन को ईमानदारी से फॉलो करें और थोड़ा धैर्य रखें, आपको फर्क जरूर दिखेगा.