(Photos Credit: aliaabhatt)
अगर आप भी आलिया के जैसा ग्लो चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं.
चेहरे की चमक सिर्फ मेकअप से नहीं आती. रोजाना की अच्छी स्किन केयर भी उतनी ही जरूरी होती है.
किचन में मौजूद कुछ चीजें स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं. इनके इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकती है.
1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं. उसको चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें.
ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा को ठंडक और नमी देता है. फिर थोड़ी देर बाद धो लीजिए.
बेसन, चुटकीभर हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. सूखने पर हाथों से साफ कर लें.
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे त्वचा हाइड्रेट और फ्रेश बनी रहती है.
संतरा, पपीता और अनार जैसे फल खाएं. इनसे ग्लोइंग त्वचा को जरूरी विटामिन मिलते हैं.
रोज 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें. भरपूर आराम से चेहरा फ्रेश नजर आता है.
घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं. यह धूप से त्वचा को बचाने में मदद करती है.