बारिश में चिपचिपे हो गए हैं बाल? इन घरेलू तरीकों से पाएं छुटकारा 

(Photos Credit: Social Media)

बारिश के मौसम में नमी के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं. इस समस्या से लगभग हम महिला परेशान रहती है.

तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में जिससे आप चिपचिपे बालों से छुटकारा पा सकते हैं.

दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा नींबू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे स्कैल्प पर 15-20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. 

एलोवेरा स्कैल्प के प्राकृतिक तेल (pH) को संतुलित करने में मदद करता है. बाल धोने से 20-30 मिनट पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों और जड़ों में लगाएं.

एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं. शैम्पू करने के बाद इस मिश्रण को बालों में डालें और 2-3 मिनट बाद सादे पानी से धो लें.

चावल के पानी से बालों को धोने से चिपचिपाहट दूर होती है और बालों में चमक आती है.

ध्यान रखें कि बालों को हमेशा ठंडे या सामान्य पानी से धोएं, ज्यादा गर्म पानी से स्कैल्प अधिक तेल पैदा करता है.

वहीं कंडीशनर को कभी भी बालों की जड़ों में न लगाएं, इसे सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों तक ही लगाएं.